देवघर। देवघर साइबर थाना पुलिस ने 18 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार साइबर अपराधियों में शेखर मंडल,वरुण मंडल, नितेश कुमार मंडल, वासुदेव कुमार, रमाकांत कुमार, बमभोला कुमार, राकेश कुमार मंडल, सागर कुमार मंडल, धनंजय कुमार मंडल, रंजीत कुमार दास, संजय महरा, शेखर कुमार दास, श्याम सुंदर दास, सुनील कुमार दास, विकास कुमार महरा, देवव्रत मेहरा, अमित कुमार दास और पंकज दास शामिल है। इनके पास से 43 मोबाईल, 54 सिम, 32 पासबुक, 14 एटीएम, चेकबुक 5, मोटरसाइकिल 1, चार पहिया 1 सहित 96000 नक़द बरामद किया गया है।
उक्त जानकारी एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने सोमवार को दी। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना आरक्षी उपाधीक्षक मंगल सिंह जामुदा एवं निरीक्षक संगीता कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन कर पथरड़ा ओपी अंतर्गत ग्राम डुमरिया से 8 एवं सारठ एवं पथरौल थाना अंतर्गत तन्डेरी मलमला गाँव से 10 साईबर अपराधी गिरफ्तार किया गया है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now