khiladi : सीआईएसएफ के मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्य-संपादन का परिचय देने वाले 19 बहादुर जवानों को महानिदेशक पदक (डीजी पदक) से सम्मानित किया। यह सम्मान मई 2025 में सीमा पार तनावपूर्ण परिस्थिति के दौरान जम्मू-कश्मीर स्थित उरी जलविद्युत परियोजना (युएचईपी-1 एवं 2) की सुरक्षा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को समर्पित है।स्थानीय जनसमुदाय तथा राष्ट्रीय जलविद्युत परियोजना निगम (एनएचपीसी) के अधिकारियों ने भी सीआईएसएफ के समय पर और प्रभावी हस्तक्षेप की प्रशंसा की, जिसके परिणामस्वरूप दुश्मन की कार्रवाई के दौरान एक भी आम नागरिक हताहत नहीं हुआ और बड़े नुकसान से क्षेत्र को बचाया जा सका।सम्मानित किए गए इन 19 जवानों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ मनोबल राष्ट्रभर के सीआईएसएफ कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।ऑपरेशन सिंदूर में उनकी भूमिका सुरक्षा बलों की वीर परंपरा का स्वर्णिम उदाहरण है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now


