रांची : राज्य सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,85,751 महिलाओं को जून महीने की सम्मान राशि दी गई है। हर लाभुक को ₹2500 की दर से कुल ₹96 करोड़ 43 लाख 77 हजार 500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे गए। इसके अलावा, जिन महिलाओं को मई महीने की दूसरी किस्त नहीं मिली थी, ऐसे 74,534 महिलाओं को भी अब ₹18 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे सम्मान से जी सकें।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



