झारखंड में राज्य सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभिन्न पदों पर तैनात 30 अधिकारियों का तबादला किया है। झारखंड सरकार ने धनबाद, कोडरमा, चतरा, पाकुड़, दुमका, रामगढ़ और बोकारो के उपायुक्तों का तबादला किया है। इनके साथ ही 30 से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है।
बोकारो के उपायुक्त राजेश राजेश सिंह को कृषि विभाग के विशेष सचिव के रूप में भेजा गया है। धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह को अभियान निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन बनाया गया है। दुमका की उपायुक्त बी राजेश्वरी को झारखंड राज्य आजीविका सोसाइटी का सीईओ बनाया गया है। रामगढ़ के उपायुक्त संदीप सिंह को धनबाद का नया डीसी बनाया गया है। कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप को झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। चतरा के उपायुक्त दिव्यांशु झा को झारक्राफ्ट का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पाकुड़ के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को बोकारो के उपायुक्त के रूप में भेजा गया है। मेदिनीनगर के नगर आयुक्त दिनेश प्रसाद को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में विशेष सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव ए डोड्डे को समाज कल्याण विभाग का निदेशक बनाया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला को दुमका का नया उपायुक्त बनाया गया है।
मनरेगा आयुक्त वरुण रंजन को पाकुड़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। हजारीबाग की नगर आयुक्त माधुरी मिश्रा को रामगढ़ का नया उपायुक्त बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य रंजन अब कोडरमा के नए उपायुक्त होंगे। गोड्डा के डीडीसी अंजली यादव को चतरा के उपायुक्त के रूप में भेजा गया है।
रांची के अपर जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्र को कोडरमा के डीडीसी के रूप में पदस्थापित किया गया है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित रही गरिमा सिंह को हजारीबाग का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में पदस्थापित मेघा भारद्वाज को पलामू के डीडीसी के रूप में भेजा गया है। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को पर्यटन निदेशक के रूप में पदस्थापित किया गया है। रांची के अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता को रांची के अपर जिला दंडाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।
बरही के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार ताराचंद को अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था धनबाद के पद पर भेजा गया है। चास के अनुमंडल पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह को पीआरडी का नया डायरेक्टर बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह इसके अलावा रांची के अपर नगर आयुक्त के प्रभार में भी रहेंगे
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now