जामताड़ा में हुई सड़क दुर्घटना में एक परिवार पूरी तरह से उजड़ गया। घटना में एक हीं परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चें बउल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि रविवार दोपहर लगभग एक बजे एडीबी संपोषित साहिबगंज-गोविंदपुर हाईवे सड़क पर बोधबांध गांव के पास घटित हुई। धनबाद से होंडा सिटी (जेएच10 बीक्यू 8508) में सवार मिश्रा परिवार के छह लोग छठ पर मनाने बिहार के कटिहार जिला के रोनिया गांव जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन (बीआर 51जी 5088) ने जोरदार टक्कर मार दी। आमने सामने की हुई टक्कर में गाड़ी में सवार विश्वनाथ मिश्रा व उनकी पत्नी नीता मिश्रा की तत्काल मौत हो गई। वहीं उनके बेटे सुमित मिश्रा गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। सुमित ही गाड़ी ड्राइव कर रहा था। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद सुमित को गैस कटर से गाड़ी का दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं सुमित की पत्नी रागिनी मिश्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया। लेकिन धनबाद जाने के क्रम में गोविंदपुर पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई। वहीं घटना में सुमित के दोनों बच्चे पुत्री खुशी (4) और 3 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया। दोनों को हल्की चोटें आई है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उसी समय वाहन के पीछे जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा अपने परिवार के साथ जा रही थी। उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी और थाने को सूचित किया। साथ हीं उन्होंने 108 एंबुलेंस को भी सूचना दी। अपने परिजनों के सहयोग से घायल दोनों बच्चों को बाहर निकाला। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंच गए बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मिश्रा आर्मी से रिटायर्ड सैनिक थे। वर्तमान में धनबाद डीआरएम ऑफिस में कार्यरत थे। वहीं उनका बेटा धनबाद में किसी फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रहे थे। पूरा परिवार छठ पर्व मनाने अपने पैतृक गांव कटिहार के और रोनिया जा रहे थे। घटना की सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद विश्वनाथ मिश्रा के नजदीकी रिश्तेदार गिरिडीह से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now