रांची। झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादला किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार देर रात अधिसूचना जारी की है । तबादले की अधिसूचना में एडीजी से लेकर एएसपी तक का तबादला किया गया है।
यह भी पढ़े : झारखंड के 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, राजीव रंजन जमशेदपुर के उपायुक्त बने
जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड पुलिस में बड़ा बदलाव किया गया है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक को मुख्यालय एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एमडी पंकज कम्बोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा नरेंद्र कुमार सिंह को पलामू में आईजी अभियान के साथ पलामू जोन के आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ऋषभ कुमार झा को जेएपी-4 के साथ एसआईएसएफ कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
इन जिलों के एसपी बदले
-निधि द्विवेदी को एसपी सरायकेला-खरसावां
-आशुतोष शेखर को एसपी गढ़वा
-नाथू सिंह मीणा को एसपी बोकारो
-अनुदीप सिंह को एसपी पाकुड़
-प्रवीण पुष्कर को एसपी देवघर
-मुकेश कुमार लुनायत को एसपी रामगढ़
-अनिमेष नैथानी को एसपी चतरा
-अमन कुमार को एसपी हजारीबाग
-कुमार शिवाशीष को एसपी कोडरमा
-कपिल चौधरी को एसपी पलामू
-शंभू कुमार सिंह को एसपी जामताड़ा
-ऋषभ गर्ग को एसपी खूंटी
-एस. मोहम्मद याकूब को ग्रामीण एसपी धनबाद
-गौरव गोस्वामी को ग्रामीण एसपी रांची
-शुभम कुमार खंडेवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर
-ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर
आईजी लेबल में भी बड़ा बदलाव
-शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी बोकारो
-क्रांति कुमार गेड़िदेशी को आईजी निगरानी-सह-सुरक्षा
-माइकलराज एस को आईजी रेल
-सुनील भास्कर को जेएपी आईजी
-आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
-प्रशांत आनंद (प्रतीक्षारत) को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा
-सुमित कुमार अग्रवाल को एसपी विशेष शाखा
-अजय कुमार को एसपी एसीबी
-मनीष टोप्पो को एसपी एससीआरबी
-दीपक कुमार पांडेय को एआईजी-सह डीजी के विशेष सहायक
-दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान बनाया गया
-अंजनी अंजन को झारखंड सशस्त्र पुलिस -5 देवघर का समादेष्टा
-रीष्मा रमेशन को झारखंड सशस्त्र पुलिस -9 साहेबगंज का समादेष्टा
-कुसुम पुनिया को झारखंड सशस्त्र पुलिस -8 पलामू का समादेष्टा
-मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद
-दीपक कुमार को (आईआरबी-1 जामताड़ा)
-राजकुमार मेहता को (एटीएस एसपी)
हरविंदर सिंह को (एसपी विशेष शाखा)
वहीं, निखिल राय को रांची कोतवाली एएसपी, ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय-01, श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर, प्रशिक्षणरत दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद, नागरगोजे शुभम भाउसाहेब को एसडीपीओ सिमरिया, राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातू और सैयद मुस्तफा हासमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


