रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने झारखंड हिन्दू न्यास बोर्ड को हर साल तीन करोड़ रुपए अनुदान देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही झारखंड राज्य लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ एचआईवी-एड्स के गठन का भी निर्णय लिया गया है। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कुल 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत खूंटी में महिला कॉलेज की स्थापना के लिए 57 करोड़ रुपए और ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए 38.76 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी गई। इसके अलावा, झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक शिक्षक प्रोन्नति नियमावली 2025 के गठन को भी मंजूरी मिली।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री याेगी ने किया गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- रांची यूनिवर्सिटी के तहत खूंटी में बनेगा महिला कॉलेज, 57 करोड़ की मंजूरी
- ईचागढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़
- उच्च न्यायालय के निर्देश पर स्वर्गीय उमेश कुमार सिंह के पुत्र को नौकरी में प्रमोशन
- उच्च न्यायालय के निर्देश पर स्वर्गीय अमित कुमार के सेवा संपुष्ट को मंजूरी
- हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के लिए 3 करोड़ रुपए प्रति वर्ष देने के प्रस्ताव को मंजूरी
- कुंदन कुमार की सेवा नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी
- झारखंड राजकीयकृत विद्यालय नियमावली को मंजूरी
- गुरचरण सिंह सलूजा के बर्खास्तगी को बहाल रखने के प्रस्ताव को मंजूरी
- झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद संशोधन नियमावली को मंजूरी
- दुमका और पलामू में डिप्लोमा राजकीय फार्मेसी संस्थान के लिए 58 पद सृजित किए गए
- झारखंड में लेजिस्लेटिव फोरम ऑफ HIV एडस को मंजूरी
- झारखंड राज्य आवास बोर्ड संशोधन विनियमावली को मंजूरी
- बरवाडीह पथ के लिए 114 करोड़ की मंजूरी
- राजपत्रित पदाधिकारियों को मोबाइल के लिए मिलेगा 25 हजार
- पुलिस पदाधिकारी अधिकारियों को मिलने वाले पुलिस पदक में संशोधन, संख्या बढ़ाई गई पदकों की
- NCC के कैडेट्स को मिलने वाले दैनिक भत्ते में वृद्धि
- कोर कैपिटल में प्रस्तावित ताज होटल निर्माण कार्य में आंशिक बदलाव को मंजूरी
- रांची के अरगोड़ा से नयासराय पथ होगा फोर लेन 141 करोड़ की मंजूरी
- शाहिद मैदान से वाया हाइकोर्ट होते हुए रिंग रोड तक सड़क होगी 6 लेंन, 301 करोड़ की मंजूरी


