जयनगर (कोडरमा)। जयनगर प्रखंड के कई इलाकों में 23 नवंबर 2026 को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र गोदाखर से निकलने वाले तिलोकरी और पथलडीहा फीडर में रखरखाव और तकनीकी जांच का काम किया जाएगा।
इसको लेकर 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान दोनों फीडरों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इन पंचायतों और गांवों में प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के कारण सतडीहा पंचायत, दोहेल पंचायत, पथलडीहा, कटहाडीह, लरियाडीह, कोलगरमा, बेकाबार, डुमरडीहा, कन्द्रपडीह और हिरोडीह समेत आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
रखरखाव और तकनीकी जांच के लिए लिया जाएगा शटडाउन
विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली लाइनों के जरूरी रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के लोगों से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लेने की अपील की है।




