KODARMA : तिलैया थाना अंतर्गत पार गझण्डी में 6 वर्षीय बच्चे के हत्या के आरोपी सौंतेली दादी को जेल भेज दिया गया. इसके बाद तिलैया थाना को सूचित किया गया कि उनके पुत्र विक्रम कुमार उम्र 06 वर्ष को इनके परिवार के लोगो द्वारा
हत्या कर शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा मामले का उद्भेदन एवं काण्ड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०- सह थाना प्रभारी, तिलैया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया
गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को विधिवत
कब्र से निकाला गया तथा मृत्यु समीक्षा रिर्पोट तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
इस संबंध में वादिनी पुनम देवी द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर तिलैया थाना कांड
संख्या-123/2025, दिनांक- 14.04.2025 धारा – 103 (1) / 61 (2) / 3 (5) बी0एन0एस0 – 2023 के
तहत कांड दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त रेखा देवी जो कि मृतक के सौंतेली दादी है को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रेखा देवी ने अपना अपराध स्वीकारोक्ति बयान में द्वेष की भावना से साडी जैसा रस्सी से अपने सौंतेला पोता विक्रम कुमार के गले में चारों तरफ लपेट कर हत्या को अंजाम देने की बात बतायी है। हत्या में प्रयुक्त रस्सी को अभियुक्त रेखा देवी के निशानदेही पर बरामद किया गया है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





