Share Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Copy Link Lucknow। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath )ने मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही श्रद्धेय ‘बाबूजी’ को शत-शत नमन किया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ( Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya), ब्रजेश पाठक, जलशक्ति मंत्री स्वत्रंत देव सिंह, संदीप सिंह और मेयर सुषमा खर्कवाल आदि शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कल्याण सिंह को याद करते हुए लिखा कि समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय ‘बाबू जी’ हमेशा याद किए जाएंगे।इसके अलावा त्रिलोनाथ रोड स्थित कल्याण सिंह की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता विंध्यवासिनी कुमार समेत अन्य नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर कल्याण सिंह को याद किया।Chief Minister Yogi for his service to Kalyan Singh nation society and will always be remembered मुख्यमंत्री योगी मेशा याद किये जाएंगे कल्याण सिंह राष्ट्र की सेवा के लिए समाज
Headlines सीएम हेमंत सोरेन ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा कीJuly 22, 2026