हजारीबाग : जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और भगोड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अपराधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



