रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में विष्णुदेव साय(Vishnu Deo Sai) सरकार शुक्रवार को अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी साय सरकार का बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कैबिनेट की बैठक जारी है। बजट पेश करने से पहले राज्य की खुशहाली और समृद्धि के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु राम एवं माता सीता का आशीर्वाद लिया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



