रांची: चम्पाई सरकार की तीसरी कैबिनेट की बैठक 15 फरवरी को होगी। यह बैठक शाम 5 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को आहूत करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट के निर्णय के प्रत्याशा में राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसपर राज्यपाल ने मुहर लगा दी है। बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक आहूत किया गया है, जिसका कार्यक्रम सरकार ने जारी कर दिया है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



