खूंटी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को खूंटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा से कहना चाहता हूं कि सत्ता प्राप्त करने के लिए वे जिस कांग्रेस पार्टी के साथ बैठे हैं, उस कांग्रेस पार्टी ने सालों तक झारखंड को अलग राज्य बनने से रोककर रखा।
श्री शाह ने कहा कि झारखंड राज्य तब बना जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बनें। अटल जी ने झारखंड को बनाने और आगे ले जाने का काम किया।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





