खूंटी। मारंगहादा थाना और सीआरअपीएफ 94 बटालियन द्वारा रविवार को चलाये गये अभियान में एक अफीम कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ सौ ग्राम अफीम बरामद की गयी है। इस संबंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मारंगहादा थाना कें बोंगाबाद के पास पुलिस अभियान चला रही थी। उसी समय वहां से गुजरने वाले एक स्कूटी सवार को पुलिस के जवानों ने रूकने को कहा। इस पर स्कूटी चालक नहीं रूका और दो पुलिसकर्मियों को धक्का मारते हुए भागने का प्रयास करने लगा। भागने के क्रम में वह गिर गया और मामूली रूप से घायल हो गया। उस व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम मुंडा
बताया। वह ग्राम सिरूमटोली सुकरीओड़ा का रहने वाला है। तलाशी के क्रम से उसकी स्कूटी से नौ सौ ग्राम अफीम बरामद की गयी।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



