Koderma| धनबाद गया रेल खंड के बीच हिरोडीह रेलवे स्टेशन एवं लाराबाद के बीच अप रेल ट्रैक पोल संख्या 386 के पास अप पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट आने से एक व्यक्ति कि दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने व्यक्ति की शव क्षत-विक्षत हो गई है इससे शव कि पहचान नहीं हो सकी है। रेल कर्मियों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से हुई है। समाचार लिखे जाने तक जीआरपी का जवान घटना स्थल पर नहीं पहुंचने से शव का किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़े: रांची में तालाब से मिला अज्ञात शव





