Koderma। कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेजे कॉलेज के समीप, गुरुवार को दोपहर को टोटो पलटने से टोटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना में घायलों की पहचान मरियम खातून (60 वर्ष, पति इशाक मियां, पिपराही), मुनिया खातून (30 वर्ष, पति जुबेर अंसारी, पिपराही) और रोकसार खातून (8 वर्ष, पिता जुबेर अंसारी, पिपराही) कोडरमा के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े: मन्दिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के लिए 5 जनवरी को विजयवाड़ा से होगा शंखनाद
जानकारी के अनुसार, टोटो तिलैया से सवारी बैठा कर कोडरमा की तरफ आ रहे थे, जब तक जेजे कॉलेज के अनियंत्रित होकर पलट जाने से टोटो सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद, आनन फानन में तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां वे इलाज के लिए रह रहे हैं।



