रांची। राज्य भर में 10 अप्रैल को मांस, मुर्गा और मछली के दुकान बंद रहेंगे। भगवान महावीर जयंती को लेकर यह आदेश जारी किया गया है। राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्र और पंचायत क्षेत्र में इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़े : भीषण सड़क हादसा: कंटेनर और बस में टक्कर, दो ड्राइवर सहित तीन की मौत, कई घायल
जारी आदेश के मुताबिक, महावीर जयंती के दिन मांस-मछली और मुर्गा की बिक्री और क्रय-विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, अगर कोई दुकानदार मांस, मुर्गा या मछली बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी।





