रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल को उनके पद से हटा दिया गया है। शुक्रवार को जेएमएम महासचिव विनोद पांडेय ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा गया है कि आपको पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाता है। साथ ही आपके द्वारा पार्टी के किसी भी बैंक खाते के संचालन पर रोक लगायी जाती है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.





