रांची। उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
यह भी पढ़े : ग्वालियरः मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 अप्रैल को बीलपुरा तालाब में श्रमदान कर देंगे जल संरक्षण का संदेश
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को यह स्पष्ट निर्देश दिया कि अंचल में आने वाले दाखिल ख़ारिज ससमय कराए। दाखिल ख़ारिज/भूमि सम्बंधित मामलें जिन अंचलों में काफ़ी समय से लंबित है, वैसे अंचलों की सूची बनाने का निर्देश दिया। साथ में उपायुक्त ने कहा कि दाखिल ख़ारिज के मामलें अंचलों में आते हैं उन्हें बिना जायज कारण के अस्वीकृत ना करें। अस्वीकृत करने से पहले ऐसे मामलों का अच्छे से मूल्यांकन कर लें।
उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों से विशेष रूप से पंजी-2 का डिजिटाइजेशन में सुधार की कैम्प लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सरकारी भूमि में कब्ज़ा, दाखिल ख़ारिज के मामलें में ध्यान देने को कहा।
उपायुक्त ने जिला में निर्माण हो रहे अबुआ आवास के बारे में जानकारी ली कि अब तक कितने अबुआ आवास पूरा हो गया है। उन्हें भुगतान समय पर हो रहा है, कि नहीं इसकी समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने उप विकास आयुक्त से कहा कि जो अबुआ आवास तैयार हैं, उसमें जल्द से जल्द गृह प्रवेश कराए।
मंईया सम्मान योजना की जानकारी
उपायुक्त ने झारखण्ड मंईया सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में जा रही है, कि नहीं इसकी जानकारी ली । जिसपर सम्बंधित पदाधिकारी द्वारा बताया कि मार्च माह की राशि लाभुकों के खाते में जा चुकी है। जिन लाभुकों की राशि नहीं गई है उनका त्रुटि सुधार किया जा रहा है। उनका आधार लिंकेज कराया जा रहा है। जिसपर उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा इसके लिए एक्शन प्लान बनाए। साथ लाभुकों की सूची बैंकवार/पंचायतवार बनाए जिनकी राशि उनके खाते में नहीं गई है।
राजस्व कैम्प लगाने को लेकर निर्देश दिए
उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों से राजस्व कैंप में अबतक लंबित मामले क्यों है, जिसमें खास करके नामकुम, कांके, रातु, शहर एवं अन्य अंचलों में राजस्व कार्यों पर विशेष ध्यान दें।
अबुआ साथी पर आए सभी शिकायतों को लेकर समीक्षा
उपायुक्त ने सभी वरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की जिला प्रशासन द्वारा जो अबुआ साथी 9430328080 जन शिकायत हेतु बनाया गया है। इसमें आए सभी शिकायतों का हर सप्ताह समीक्षा किया जाएगा। जिससे आम लोगों की शिकायत को त्वरित गति से निष्पादन कराया जा सकें।
उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारी से कहा कि सभी धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करे, जिससे सभी धर्मों के प्रतिनिधि जिला प्रशासन के साथ DJ के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जा सके।
उपायुक्त ने सम्बंधित पदाधिकारियों को समाहरणालय परिसर के आस-पास अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा की अतिक्रमण बार-बार ना हो इसपर विशेष ध्यान दे। इससे जाम की समस्या को कम किया जा सकता है।
उपायुक्त ने बैठक में 100 एंटरप्राइजेज के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि उद्यमिता और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में 100 नए व्यवसायों या उद्यमों को शुरू करने और विकसित करने में जिला अग्रणी भूमिका निभाएं।