भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ीवासियों ने मंगलवार को मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुष्प-गुच्छ और पुष्पहार से अभिवादन किया।
यह भी पढ़े : 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में अपर्णा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम
इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष कमल धूत और नवनीत नागपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 6 मई को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया था।



