SAHRSA : काठमांडू मे 12 जून को आयोजित माउंट ऐवरेस्ट सिंगिंग डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की प्रियांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त जिले का नाम रोशन किया।
स्ट्रीट डांस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही थी।जिसमें कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रांशी ने भारत की ओर से प्रतिनिधि करते हुए अपने जिला राज्य देश तथा पूरे परिवार का नाम रौशन किया।प्रांशी सिर्फ 4 वर्ष की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पे गोल्ड लेके आयी ये शहर के लिए गर्व की बात है।उनकी सफलता पर बधाई का सिलसिला जारी है।वही उनकी सफलता पर उनके माता पिता सहित परिजन फूलें नही समा रहे हैं।
प्रियांशी मेडाना एलकेजी कक्षा में पढ़ती है।इससे पूर्व गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक जीता। वही काठमांडू में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।इनकी सफलता में कोरियोग्राफर नवीन सिंह राजपूत एवं माता खुशबू मांडना का बहुत बड़ा योगदान है।



Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now