PUTKI :आद्रा रेल खण्ड के भोजूडीह रेल थाना अंतर्गत करकेंद हाल्ट के रेल ट्रैक में एक जोड़े ने साथ मरने की योजना के तहत 7,40 बजे सुबह गुजरने वाली गोमो खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी।घटना के सबंध में सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि पुटकी 3नंबर बाउरी पट्टी निवासी एक लव मैरेज पति पत्नी के जोड़े ने घरेलू किसी अनबन को लेकर करकेंद रेल ट्रैक के नीचे आकर अपनी जान दे दी जिसमे पति किसी प्रकार घायल अवस्था मे बच निकला पर पत्नी की कटकर मौत हो गई।घटना की सूचना पाकर रेल जीआरपी ने मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल पति को अस्पताल भेजा एवं मृत पत्नी का शव को कब्जे में कर अन्त्य परीक्षण के लिए धनबाद भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



