बड़कागांव। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड कॉलेज, बड़कागांव के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीनों साइंस, कॉमर्स एवं आर्ट्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया है। विज्ञान संकाय के छात्र अनिल कुमार ने 419 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉप किया, जबकि द्वितीय स्थान पर तृप्ति को 405 और तृतीय स्थान पर रहे दिलरंजन कुमार को 401 प्राप्त हुए। वहीं पायल सोनी 394, शेखर 391, राहुल 354, मो आबिद अंसारी 348, प्रकाश कुमार 352, विक्रम 348, निराली 336 अंक लाकर सभी विज्ञान में प्रखंड टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया।
आर्ट्स संकाय में किरण कुमार मेहता 411 अंक लाकर झारखंड में 7 वां और हजारीबाग जिला में प्रथम स्थान प्राप्त की। पुष्पा कुमारी 365 अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त की। प्रीति कुमारी 310, सुभाष 320, मनीता 314, प्रियंका 326 अंक लाकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
ज्ञात हो कि इस बार कॉलेज से तीनों संकाय में 350 बच्चे शामिल हुए थे, जिसमें प्रथम श्रेणी से 57 तथा शेष द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। छात्र-छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर कॉलेज के सचिव श्यामसुंदर तिवारी एवं प्राचार्य विनोद यादव, शमसेर अंसारी व आमिर सोहेल ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रतिवर्ष बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें खुशी है हम लोग उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now