हजारीबाग। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साजिद अली खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एनटीपीसी और त्रिवेणी सैनिक पर राजनीतिक पार्टियों को अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और स्पष्ट रूप से जनता को बताना चाहिए की बड़कागांव की जनता के साथ जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता व कांग्रेस पार्टी साथ साथ खड़ी है, उसी प्रकार से अन्य राजनीतिक पार्टियां भी बड़कागांव के साथ खड़ी हैं या नहीं। भ्रम फैलाने का प्रयास करने से किसी का भला नहीं होने वाला है। ऐसी पार्टियां और उनके कार्यकर्ता गलत बयान बाजी कर बड़कागांव की जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ विधायक पर दोषारोपण कर आपने राजनीतिक कद को बढ़ाने एवं कंपनी का प्रवक्ता बनने का प्रयास मात्र है। इन्हें बड़कागांव की जनता से कोई सरोकार नहीं है जिसका भुगतान इन्हें आगामी चुनाव में भुगतने को मिलेगा।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now