देवघर: जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास मंगलवार की सुबह कांवरियों से भरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में बस चालक समेत कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है. वहीं कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना पाकर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. सभी मृतकों और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.
बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गये हैं. कांवरियों से भरी बस की टक्कर गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से हुई है.
Big Breaking: झारखंड के देवघर में 18 कावंरियों की मौत, बस-ट्रक में भीषण टक्कर
Previous Articleयोगी आदित्यनाथ उप्र में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने
Next Article नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 एजेंडों पर लगी मुहर


