टेलीविजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। पवित्र रिश्ता से प्रसिद्ध प्रिया मराठे का 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एक्ट्रेस कैंसर से जूझ रही थीं और 31 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली।
पवित्र रिश्ता शो में अंकिता लोखंडे की बहन का किरदार निभाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिया 38 साल की थीं। वो कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं। फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। रविवार, 31 अगस्त 2025 को उनका निधन हो गया। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली।





