Ranchi: भारत में एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (ईएसएस) और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (आरईएमएस) के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी, जीनस इनोवेशन लिमिटेड रांची में 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे एक्सपो उत्सव 2026 में अपने एनर्जी स्टोरेज और सोलर पॉवर सॉल्यूशंस की रेंज प्रदर्शित कर रही है।
एक्सपो में जीनस इनोवेशन ने अपना हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर और मैक्सिलियन लिथियम-आयन इन्वर्टर प्रदर्शित किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एनर्जी स्टोरेज और रिन्यूएबल एनर्जी मैनेजमेंट सॉल्यूशंस की अपनी रेंज भी पेश की है। इसमें लिथियम आधारित एनर्जी स्टोरेज, हाइब्रिड सोलर सिस्टम और ऑन-ग्रिड सोलर पॉवर से जुड़े सॉल्यूशंस शामिल हैं। ये ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप भरोसेमंद और बेहतर एनर्जी सॉल्यूशंस देने के कंपनी के फोकस को उजागर करते हैं।
प्रदर्शनी में ईएसएस पोर्टफोलियो के तहत मैक्सिलियन शामिल है। यह घरों, ऑफिस और दुकानों के लिए तैयार की गई इंटीग्रेटेड लिथियम-आयन बैटरी इन्वर्टर सीरीज है। इसके साथ ‘मैक्सीलाइफ’ और ‘फ्लेक्सियन’ लिथियम बैटरियों की रेंज भी प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, कंपनी के आरईएमएस पोर्टफोलियो में ‘हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर’ और ‘जीटीआई एक्स1’ ऑन-ग्रिड सोलर इन्वर्टर शामिल हैं। ये सोलर और डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी सॉल्यूशंस के बढ़ते इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए हैं।
इस मौके पर यश तोदी, डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स ऑफिसर, जीनस इनोवेशन लिमिटेड, ने कहा, “एनर्जी की परिभाषा अब सिर्फ पॉवर बैकअप तक ही सीमित नहीं है। लोग अब एनर्जी को स्टोर करने, बनाने और बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने के विकल्प भी चाहते हैं। ऐसे में, ऐसे सॉल्यूशंस की जरूरत बढ़ रही है, जो भरोसेमंद हों, सोलर के साथ काम करें और एनर्जी को बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करें। जीनस इनोवेशन में हम इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अपना पोर्टफोलियो तैयार कर रहे हैं। इसमें लिथियम आधारित एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस के साथ हाइब्रिड और ऑन-ग्रिड सोलर सिस्टम शामिल हैं। एक्सपो उत्सव के जरिए हमें इन टेक्नोलॉजी को ग्राहकों तक पहुँचाने, उनकी बदलती जरूरतों को समझने और यह बताने का मौका मिल रहा है कि बेहतर एनर्जी सॉल्यूशंस रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा कैसे बन सकते हैं।”
एक्सपो उत्सव 2026 में 1,000 से 1,500 लोगों के आने की उम्मीद है। इससे जीनस इनोवेशन को ग्राहकों, चैनल पार्टनर्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से सीधे जुड़ने और डिस्ट्रीब्यूटेड एनर्जी के क्षेत्र में अपने सॉल्यूशंस की रेंज पेश करने का मौका मिलेगा।
जीनस इनोवेशन एनर्जी स्टोरेज और पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी के पास 7,50,000 यूनिट से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है, जिसे 1,50,000 वर्ग फुट से ज्यादा की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज का सहयोग मिलता है। 10,000 से ज्यादा पार्टनर्स के रिटेल नेटवर्क के साथ जीनस इनोवेशन अब तक 50 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुँच स्थापित कर चुका है। कंपनी ने 28 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट के साथ अपनी अंतर्राष्ट्रीय उपस्थिति भी बढ़ाई है।


