राँची। अक्सर विवादों में रहने वाली महिला दरोगा मीरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह को ED ने अभियुक्त बनाते हुए कांड संख्या ECIR 8/2025 में PC (प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन) दाखिल की है। फिलहाल ED की PC पर कोर्ट ने संज्ञान नहीं लिया है। दारोगा मीरा सिंह के विरुद्ध ED ने पिछले वर्ष मार्च महीने में छापेमारी की थी।
यह भी पढ़े : पीईटी परीक्षा : छह व सात सितम्बर को 39 केन्द्रों पर 71616 परिक्षार्थी हाेंगे शामिल
इस छापेमारी में आरोपितों के ठिकाने से 12.50 लाख रुपये नकदी मिले हैं। ED ने ACB द्वारा दर्ज किए गए केस को ही टेकओवर किया है। मीरा सिंह पहली पुलिस ऑफिसर हैं, जिन्हें ED ने किसी केस में आरोपी बनाया है। हालांकि ACB के ट्रैप केस में मीरा सिंह फिलहाल जमानत पर हैं।



