कोडरमा। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से शनिवार की शाम फरार हुई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का प्रसव जयनगर प्रखंड के परसाबाद में स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में कराए जाने की सूचना है। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा परसाबाद बाजार में नेहा क्लीनिक का संचालन किया जाता है। यहां महिला का सिजेरियन से प्रसव कराया गया और महिला वहीं भर्ती भी रही। सूचना के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को महिला को लाने वहां पहुंची पर वह वहां से भी फरार हो गयी। महिला की इस हरकत से दर्जनों और लोगों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है। महिला के इस कार्य में लिप्त उसके पति को भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है।
गौरतलब है कि कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला शनिवार की शाम डॉक्टरों व अस्पतालकर्मियों को चकमा देकर भाग गई। सदर अस्पताल में दो दिन पूर्व झुमरीतिलैया ताराटांड़ निवासी उक्त महिला प्रसव के लिए आयी थी। महिला का कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। शनिवार की शाम उसकी सिजेरियन से प्रसव की सारी तैयारी कोडरमा के होली फैमिली स्थित कोविड अस्पताल में की जा चुकी थी। यहां एनेस्थेसिस्ट, सर्जन, नर्स आदि मिलकर सारी तैयारी कर चुके थे। शाम को महिला को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वाॅर्ड से 108 एंबुलेंस के जरिएये कोविड अस्पताल लाया जाना था। वहीं गर्भवती महिला को एंबुलेंस में जाने के लिए वॉर्ड से भेजा गया। इस बीच महिला सभी को चकमा देकर फरार हो गई। घटना के बाद कोडरमा आईएमए के व्हाट्सएप ग्रुप में महिला के संबंध में सूचना फैलाकर सभी डॉक्टरों एवं क्लिनिकों को सतर्क कर दिया गया था। लेकिन इस बीच महिला ने परसाबाद जाकर अपना प्रसव करा लिया।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now