Ranchi : वनवासी कल्याण केंद्र में रविवार को हिंदू जागरण मंच रांची महानगर की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित हिन्दू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक (उत्तर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र) डॉ सुमन कुमार की उपस्थिति में प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा ने रांची महानगर संयोजक के रूप में कर्ण सिंह के नाम की घोषणा की।
मौके पर उपस्थित प्रांत सह संयोजक मनोज सिंह, सह संयोजक रत्नेश कुमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ सरकार, सुरेश प्रसाद साहू सहित सैकडो लोग उपस्थित थे।





