साहेबगंज। बरहेट प्रखंड के बोडबांध पंचायत भवन के समीप बडा तालाब में पति और पुत्र के डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह बोडबांध गांव के होपना टूडू (55) पंचायत भवन के समीप तालाब में स्नान करने के लिए गए थे। इसी बीच वह तालाब में डूब रहे थे तो उनका पुत्र मोहन सोरेन (35) अपने पिता को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा, जिससे वह भी गहरे पानी में डूब गया। इससे दोनों पिता-पुत्र की मौत हो गई।
वहीं घटना के बाद गांव के दर्जनों युवाओं के द्वारा दोनों की तलाशी के लिए तालाब में खोजबीन की गई पर उनका शव नहीं मिला। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की ओर से गांव पहुंचकर तालाब में मृतक पिता-पुत्र को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन समाचार भेजे जाने तक तालाब से शव को नहीं निकाला जा सका था।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



