KODARMA: कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार मे बीती रात खलिहान मे आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित दिलीप रजक पिता महादेव रजक ने बताया की बीती देर शाम धान झाड़ कर घर आए थे इसके बाद रात देखें की उनका खलिहान की ओर से धुआँ निकल रहा है वहाँ गए तो देखें की धान और पुआल मे आग लगी हुई है। जिसके बाद देखते हीं देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिसके बाद आनन – फानन मे पास के कुआं से मोटर चलाकर किसी तरह से आग को काबू मे पाया। आगे पीड़ित ने बताया की आग लगी से 50 से 60 हजार का नुकसान होने का अनुमान है। पीड़ित को आशंका है की उपर से गुजरी बिजली तार से शॉट सर्किट से आग लगी है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।
Previous Articleहाइवा लूटकांड का भंडाफोड़, दो अपराधी पकड़े गए
Next Article कोडरमा घाटी में लोहे का एंगल लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त



