BOKARO : पर्वतपुर में हुए एक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह में जा रहे थे तभी स्कार्पियो की चपेट में आ गए उनकी मौत मौके पर ही हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आने जाने वाले सड़क जाम कर दिया है। दोनों की शव को सड़क पर ही रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। मुआवजा के साथ साथ ओएनजीसी में नौकरी की मांग की जा रही है और जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जा रही है। मिले जानकारी के अनुसार ओएनजीसी कंपनी में चल रहे ठेका पर स्कॉर्पियो गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है और यह स्कॉर्पियो ओएनजीसी में काम करने वाली किसी ठेका कंपनी से जुड़ी हुई बताई गई है। इसी के कारण स्थानीय लोगों ने ओएनजीसी के पास सड़क जाम कर दिया है। और ग्रामीण मूवाबजा और ओएनजीसी कंपनी में नौकरी की मांग कर रहा है। मौके पर पुलिस भी पहुंच कर लोगों को समझने में लगी है।
Follow our Facebook Page 👉
Follow Us
Follow us on X (Twitter) 👉
Follow Us
Follow our Instagram 👉
Follow Us
Subscribe to our YouTube Channel 👉
Subscribe Now
Join our WhatsApp Group 👉
Join Now
Follow us on Google News 👉
Follow Now


