RANCHI : राज्य के सात जिलों में शनिवार को शीतलहर को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अत्यधिक ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
सुबह, शाम और रात की स्थिति काफी खतरनाक हो गई है। ठंड का जनजीवन पर ब्यापक असर पड़ा है। कनकनी और कोहरे की दोहरी मार पड़ रही है। शुक्रवार सुबह खेत-खलिहान के अलावा घरों पर ओस की बूंदें जमी नजर आयी और ये बुंदे बर्फ का रूप ले रखी थी। क्षेत्र में न्यूनतम तापमान साढे तीन डिग्री रिकार्ड किया गया।
सुबह जगने के बाद क्षेत्र के लोगों ने देखा कि खेत-खलिहान के पुआल पर भी ओस की बूंदे जमी हुई हैं। देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमे रहे। हालांकि धूप निकलने के बाद स्थिति सामान्य हो गयी।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 14 जनवरी तक सुबह में कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। 11 जनवरी के बाद 2 से 3 डिग्री तक तापमान मैं वृद्धि हो सकती है।
इधर, ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर वरुण सिंह यादव ने बताया कि किसानों को ठंड से फसलों के बचाव के लिए खेतों में पटवन करते रहना चाहिए, ताकि नमी बनी रहे। इससे ठंड और ओस से फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है।
चतरा सांसद के सतबरवा प्रखंड प्रतिनिधि धीरज कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से इलाके में कई लोग बीमार पड़ गए हैं, जिनका इलाज नवजीवन हॉस्पिटल के अलावा आसपास के डॉक्टर कर रहे हैं। इन दिनों पूरा झारखंड भीषण ठंड की चपेट में है। प्रचंड ठंड की स्थिति यह है कि खूंटी जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 1.5 डिग्री के स्तर तक पहुंच गया है। इसके अलावा डाल्टनगंज में भी न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वहीं कुछ अन्य जिले इनमें गुमला, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा में फिलहाल ठंड से कुछ राहत है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान फिलहाल पांच डिग्री या उससे अधिक है।
इधर, शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से ही शीतलहर चलने लगी। इसके कारण लोग ठीक होते दिखे। भारी ठंड के चलते लोग सर्दी- जुकाम, हल्की बुखार और टॉन्सिल से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। अस्पतालों में इन बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 27.8 डिग्री चाईबासा में और सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री खूंटी में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 25.5 और न्यूनतम 8.4, डाल्टेनगंज में 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 22.5 और न्यूनतम 5.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।




