स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव : अखिल भारतीय जागृति मिशन के द्वारा रविवार को हजारीबाग प्रिंस होटल प्रांगण में संत रविदास का जयंती मनाया गया एवं संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक अरविंद कुमार एवं संचालन जिला सचिव नंदलाल साहू एवं दीपक प्रसाद मेहता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सर्वप्रथम संत रविदास के प्रतिमा में पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण करके उनके 649वां जयंती मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार ने कहा कि संत रविदास रविदास के विचार तथा मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है एवं जात-पात उच्च नीच से ऊपर उठ करके संगठन को मजबूत करने का अपील किया गया। कार्यक्रम के अंत मे संगठन को विस्तार करते हुए दायित्व पत्र बांटा गया जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक प्रसाद मेहता, राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ साहू, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक साहू तथा हजारीबाग जिला अध्यक्ष निर्मला साहू , हजारीबाग जिला सचिव नंदलाल साह, हजारीबाग जिला महासचिव किशोर कुशवाहा , हजारीबाग जिला आईटी सेल प्रभारी सुभाष कुमार कुशवाहा ,इचाक प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन राम एवं साथ साथ महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए चौपारण प्रखंड महिला अध्यक्ष अंजनी कुमारी, इचाक प्रखंड महिला अध्यक्ष कंचन देवी, इचाक प्रखंड सचिव सरिता देवी ,इसाक प्रखंड कोषाध्यक्ष मंजू देवी, नगवा पंचायत महिला अध्यक्ष मुनिया देवी, नगमा महिला संगठन मंत्री गुजरी देवी, पंचायत महिला अध्यक्ष कुरहा इचाक से शोभा देवी, पंचायत महिला सचिव कुरहा इचाक से ममता कुमारी को को मनोनियन किया गया. आज का कार्यक्रम में समाजसेवी अभिषेक कुमार गुप्ता एवं रेणुका साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष के द्वारा संगठन संगठन में उपस्थिति दर्ज करवा करके संगठन को मजबूत करने का और अपना समर्थन देने का काम किया गया,दायित्व पत्र प्राप्त करने के बाद सारे प्राधिकारी संकल्प लिए की बहुत जल्द ही सारे पंचायत प्रखंड जिला और प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा एवं बहुत जल्द भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज़ उठाया जाएगा ताकि समाज में दबे कुचले और पीड़ितों को उचित न्याय मिल सके।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



