स्वदेश संवाददाता
बड़कागांव : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2026 को पेश किए गए बजट को बड़कागांव प्रखंड के भाजपाइयों ने सराहा है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिव शंकर कुमार उर्फ शिबू मेहता, उरिमारी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने बताया कि ‘विकसित भारत @ 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में यह बजट एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट में रोजगार के अवसर, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों और किसानों के लिए हरित ऊर्जा विशेष जोर दिया गया है। ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यम’ के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति का गठन। कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए ‘भारत-विस्तार’ नामक बहुभाषी ए आई टूल लॉन्च किया जाएगा, जो फसल उत्पादकता और निर्णय लेने में मदद करेगा। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए 10,000 फंड बनाने की घोषणा। देश में 7 नए पर्यावरण अनुकूल पैसेंजर कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं को गति दी जाएगी। राज्यों के सहयोग से 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे। हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने का प्रस्ताव। सरकार उद्देश्य जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह बजट नवाचार, स्थिरता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” यह बजट राजकोषीय समेकन के पथ पर चलते हुए देश को $5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। बुनियादी ढांचे पर भारी निवेश और तकनीकी सुधारों के साथ, भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक ‘ब्राइट स्पॉट’ के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



