Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची अब देश में मानसिक रोगों के इलाज का एक अत्याधुनिक और भरोसेमंद केंद्र बनने जा रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रांची में निमहंस-2 (NIMHANS-2) की स्थापना की घोषणा की है।
यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन “21वीं आदिवासी महासभा-2026” में हुए शामिल
इसका सीधा मतलब है कि केंद्र सरकार के अधिन संचालित रांची के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP) को अपग्रेड कर उसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जैसे बेंगलुरु में देश का सबसे बड़ा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान निमहंस काम करता है। इस फैसले से झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वी भारत के मरीजों को बड़ा फायदा मिलने वाला है।



