KODARMA : पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चंदवारा थाना अंतर्गत ग्राम चंदवारा (भुईंया टोली) चांदनी तालाब के पास स्थित पियुष कुमार पाण्डेय पिता दिलीप पाण्डेय उर्फ रघु पाण्डेय ग्राम चंदवारा (टोला महुगाईं) थाना चंदवारा जिला कोडरमा के बंद पडे मुर्गी फार्म में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण एवं तस्करी किया जा रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक एवं शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए सूचना स्थल पर छापामारी हेतु पहूँची कि पुलिस बलों को देखकर वहाँ से कुछ लोग भागने लगे, जिनमें से पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दो व्यक्तियों को पकडा गया, शेष लोग भागने में सफल हो गये।
पकडे गये दोनों व्यक्तियों की पहचान 1. कन्हैया कुमार उम्र 30 वर्ष पिता मदन सिंह साकिन मोजाहिदपुर थाना एन०टी०पी०सी०, बाढ जिला पटना, हा०मो० कलाली रोड तिलैया एवं 2. गोपाल सिंह उम्र 50 वर्ष पिता स्व० बिरजु सिंह साकिन बेलारू थाना अतरी, जिला गया के रूप में हुई। पकडे गये दोनों व्यक्तियों से पुलिस टीम ने गहराई से पूछताछ की, जिस क्रम में कन्हैया कुमार द्वारा बतलाया गया कि पिछले कई महीनों से ये पियुस कुमार पांडेय एवं उसके भाई आयुष कुमार पाण्डेय द्वारा संचालित अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इनके साथ चंदवारा के अंकित कुमार पिता त्रिभुवन पाण्डेय भी फैक्ट्री मे काम कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भाग गये। जबकि गोपाल सिंह द्वारा बताया गया कि इन्हें पियुष पाण्डेय अपने शराब फैक्ट्री में तैयार नकली शराब की तस्करी हेतु बुलाये थे तो ये एवं इनके साथी संजीव पाण्डेय स्वीफ्ट डिजायर कार (बी आर 01एफ एल 6469) से आये थे। संजीव पाण्डेय पुलिस को देखकर भाग गये। उक्त दोनों पकडे गये लोगों द्वारा यह भी बतलाया गया कि इस अवैध कारोबार में इन सबों के अलावा महेश साव पिता नकुल साव ग्राम चंदवारा पश्चिमी, सुनील कुशवाहा, संतोष कुशवाहा दोनों पिता जोबा महतो ग्राम चिलोडीह सभी थाना चंदवारा, जिला कोडरमा भी सम्मिलित हैं।
सभी लोग मिलकर संगठित रूप से अवैध शराब निर्माण कर तस्करी करते आ रहे हैं। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण करने वाले कमरे की एवं अगल-बगल विधिवत तलाशी ली गयी, जिस क्रम में काफी मात्रा में तैयार नकली शराब, विभिन्न शराब के ब्रांड का खाली बोतल, रैपर/लेबल, ढक्कन, स्प्रिट, उत्पाद विभाग झारखंड सरकार का लोगो, नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले तरल रासायनिक पदार्थ एवं शराब तस्करी हेतु आरोपियों द्वारा लाये गये स्वीफ्ट डिजायर कार की बरामदगी की गयी। घटनास्थल से बरामद सभी सामानों के विषय में कोई दावेदार उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई वैध कागजात प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद सभी अद्दों को विधिवत जप्त किया गया एवं घटनास्थल से भागते हुए पकडे गये दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चंदवारा थाना कांड सं0 13/26, दिनांक 11.02.2026 धारा 345 (3)/347(1)/ 349/350(1)/111(2)/274/275/338/336(3)/340(2) / 3 (5) बी0एन0एस0 एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। इस कांड में संलिप्त सभी आरापियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त इस नेटवर्क से जुडे अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है। बरामद / जब्त सामान मे 1. दो प्लास्टिक के ड्राम में तैयार कर रखा हुआ नकली शराब 100 लीटर, तीन प्लास्टिक के गैलन में भरा हुआ स्प्रिट 120 लीटर
विभिन्न ब्रांड के शराब का बोतल 218 बोतल (मात्रा-91.2 लीटर) कुल शराब की मात्रा 100 ली0+91.2 ली0 = 191.2 लीटर कुल मुल्य – 1,30,016/- रूपये, विभिन्न ब्रांड के शराब का खाली बोतल 455 पीस, विभिन्न ब्रांड के शराब बोतल का ढक्कन – 4590 पीस, विभिन्न ब्रांड के शराब का लेबल / स्टीकर- 11 रॉल, इम्पीरियल ब्लु अंकित लेबल / स्टीकर 82 सीट, बार कोड लगा हुआ स्टीकर 432 अदद, बार कोड लगा हुआ स्टीकर 2 रॉल, पॉच लीटर के सफेद रंग के जार में पीले रंग का तरल रसायनिक पदार्थ 500 एम एल, पॉच लीटर के सफेद रंग के जार में गाढे भूरे रंग का तरल रसायनिक पदार्थ – 2 ली०,
एक लीटर के सफेद रंग के जार में गाढे भूरे रंग का तरल रसायनिक पदार्थ – 300 एम एल
पानी का बीस लीटर का गैलन 6 पीस, ओप्पो कंपनी का एण्ड्राएड मोबाईल 2 अदद जब्त किया गया। छापामारी दल मे पु०अ०नि० शशिभूषण कुमार, थाना प्रभारी, चंदवारा थाना, स०अ०नि० नीरज कुमार, चंदवारा थाना यदि पुलिस बल मौजूद थे।




