KODARMA : तिलैया डैम ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांको गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांको निवासी सोनू कुमार उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार गांव के पास स्थित नदी पर मछली मारने के लिए विद्युत मोटर पंप सेट लगाया था। अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में मछली मारने गया था। इसी क्रम में वह अचानक मोटर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करंट लगने के बाद आनन – फानन में उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



