रांची। रांची नगर निगम चुनाव-2026 के बीच भाजपा पर चुनावी प्रलोभन और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़े : महाशिवरात्रि मेले में गोलगप्पा खाने से 20 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
मौके पर पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी, जिसका चुनाव चिह्न (बिस्किट छाप) के समर्थन में बाजार में विशेष पैकेजिंग वाले बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। इन पैकेटों पर प्रत्याशी की तस्वीर के साथ छपी हुई है। साथ ही बिस्किट की पैकेट जहां पैक हो रही थी वहां प्रधानमंत्री मोदी का फ्लैक्स लगा हुआ था जो भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार की बौखलाहट दिखाती है।
पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा को जनता पर और अपने झारखंड के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा गया है। इसलिए अब मोदी के चेहरे का सहारा लेना पड़ रहा है।
भाजपा की यह रणनीति दिखाती है कि झारखंड भाजपा के नेता और समर्थित प्रत्याशी हार के डर से इस तरह के लोक लुभावन हथकंडे अपनाने लगी है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि चुनाव अवधि में खाद्य सामग्री के पैकेट पर फोटो लगाकर वितरण करना मतदाताओं को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास है, जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
गंभीर बात यह है कि इस पैकेजिंग और वितरण का वीडियो भाजपा के एक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से साझा किया गया है। कांग्रेस ने इसे प्रमाण के रूप में आयोग को सौंपते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि यह गतिविधि संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है।


