गोड्डा: जिले के महगामा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में अपराधियों ने दिन दहाड़े लूट का प्रयास किया. हालांकि अपराधी अपने मंसूबे में नाकाम रहे और फायरिंग कर फरार हो गए. जिससे एक सुरक्षाकर्मी को गोली लग गई है और वह घायल हो गया है. घायल सुरक्षाकर्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.