kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दोहरा झटका लगा है. एक तरफ बीजेपी ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के शुभेंदु अधिकारी ने ममता को भवानीपुर सीट से हरा दिया है. इस जीत के बाद शुभेंदु ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.
शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता को 15,105 वोटों से हरा दिया. शुभेंदु ने लगातार दूसरी बार ममता को हराया है. इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट से उन्हें हराया था.
इस जीत के बाद शुभेंदु ने कहा कि ममता बनर्जी को हराना बेहद जरूरी था. उनका राजनीतिक संन्यास अभी हो गया है. वह 2021 में नंदीग्राम से हारी थी. इस बार भवानीपुर से उन्हें हराया. उन्हें 15105 वोटों से हराया. ममता बनर्जी को मुसलमानों ने खुलकर वोट दिया. वॉर्ड नंबर 77 में जितने भी मुसलमान वोट देने निकले, सभी ने ममता को वोट किया. मुझे हिंदू, सिख, जैन और बौद्धों ने आशीर्वाद देकर जिताया. ये जीत बंगाल की जीत है. ये जीत नरेंद्र मोदी की जीत है.




