Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Updates: बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर, फीका पड़ा ममता का जादू…
पश्चिम बंगाल में 293 में से 2 सीटों नतीजे और 290 सीटों के रुझान आ गए हैं. अब तक जिन दो सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उनमें से एक पर बीजेपी और एक पर टीएमसी को जीत मिली है. बीजेपी 194 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस 91 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की जय
पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है. बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है. लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं. कांग्रेस शून्य सीट पर सिमटती दिख रही है. वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं.





