पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन हो गया है। उनके निधन से भाजपा में शोक का माहौल है।
उनके निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूर्वी सिंहभूम जिले के घोड़ाबांधा स्थित अर्जुन मुंडा के पैतृक आवास पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय ने सायरा मुंडा के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद सभी नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अर्जुन मुंडा सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर संवेदना जताई।
भाजपा के कई बड़े नेताओं ने जताया दुख
सायरा मुंडा के निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा ने भी दुख जताया।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल समेत भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
परिवार के प्रति जताई संवेदना
सभी नेताओं ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
सायरा मुंडा के निधन से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।




