Patna : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान विधान परिषद के कार्यकारी सभापति प्रोफेसर रामवचन राय ने उप भवन सभागार में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से चुने गए सभी 8 विधान पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में डॉ. संजीव कुमार, सुरेश प्रसाद राय, नरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. राहुल राज, नीरज कुमार, अनिल कुमार झा, बंशीधर बृजवासी और डॉ. एन.के. यादव शामिल रहे।
शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।
कई बड़े नेता समारोह में हुए शामिल
इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राम कृपाल यादव, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल और लेशी सिंह भी समारोह में शामिल हुए।
विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इसके अलावा कई विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।




