Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ममता बनर्जी की टीएमसी में टूट गई है।पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी समेत 58 बागी नेताओं को विधानसभा स्पीकर ने मंजूर दे दी है।स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दी।ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 60 विधायकों ने स्पीकर रवीन्द्र नाथ बोस से मुलाकात कर उनसे कहा था कि वे TMC के असली गुट हैं और ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी जाए।
यह भी पढ़े : भाई-बहन की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
ऋतब्रत बनर्जी का दावा है कि उनके साथ 60 विधायक हैं।बागी विधायक ऋतब्रत और संदीपन साहा सहित कई असंतुष्ट विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिले और 58 विधायकों के हस्ताक्षर वाले समर्थन पत्र सौंपे। उन्होंने नयी नेतृत्व टीम का भी प्रस्ताव रखा, जिसमें ऋतब्रत को विधायक दल का नेता, जावेद खान, संदीपन साहा और शिउली साहा को उप नेता और रघुनाथगंज के विधायक अखरुज्जमान को मुख्य सचेतक बनाने की बात कही गई।




