खूंटी। कोरोना की जांच एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अलग-अलग डाॅक्टरों की रिपोर्ट अलग-अलग आने से मरीजों और उनके परिजन परेशन हैं। एक जगह एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट पोजिटिव बतायी गयी, तो दूसरी जगह निगेटिव। आखिर लोग विश्वास किस पर करें?
खूंटी निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद अनूप कुमार साहू की पिछले दिनों रांची में हुई कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई, जबकि उसी दिन जब उक्त उन्होंने खूंटी में कोरोना की एंटीजन जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। इस स्थिति में उक्त भाजपा नेता हैरान परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे कहां की रिपोर्ट पर भरोसा करें।
© STDigital. Designed by Forever Infotech.



