राँची: राजधानी राँची समेत आसपास के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना है।
राज्य के अन्य जिलों में भी रिमझिम बारिश की संभावना है। IMD ने झारखंड के विभिन्न जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज राँची, जमशेदपुर, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूँटी, रामगढ़, गिरिडीह और आसपास के जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गयी है। इन इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।



