रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को हैदराबाद से रांची लौट आए। वह सेवा विमान से रांची पहुंचे। मुख्यमंत्री करीब छह दिन पहले अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गए थे।
यह भी पढ़े : हिन्दी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति, सभ्यता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन समेत करीब 10 लोग हैदराबाद गए थे। वहां उन्होंने मां के इलाज के दौरान उनके साथ समय बिताया। इलाज पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री अब रांची लौट आए हैं।


